देश सर्वप्रथम है..इसकी अस्मिता..इसका झंडा “तिरंगा ” ..
हमारे आत्मसम्मान और गौरव के ही प्रतीक हैं…इसी
राष्ट्रीय झंडे “तिरंगे ” के सम्मान में चंद हायकू…
“तिरंगा”
*******
१) कटे ये सर
तिरंगे की शान में
हूँगा गर्वित
२) लहराये ये
सीना तान सलामी
दें हम सभी
३) झंडा नहीं ये
हमारी आन बान
देश महान
४) करिये प्रण
जिम्मेदारी लेते है
रक्षा करेंगे
५) तिरंगा प्यारा
सुन्दर और न्यारा
छूता आकाश
(समाप्त)
Read Comments